गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात करें? इस सवाल का जवाब जानने के लिए अपनाएं ये टिप्स
01 :अक्सर लड़के अपने दोस्तों यह शिकायत करते हुए सुने जाते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात करें। अगर आपकी भी यही परेशानी है तो आपकी मदद कर सकते हैं ये टिप्स। आइए जानते हैं कैसे।
02 : भविष्य के बारे में करें बात- हर लड़की को अपने पार्टनर से यह जानने की इच्छा जरूर होती है कि उसका साथी उसे लेकर अपना क्या फ्यूचर प्लान कर रहा है। ऐसे में फोन पर गर्लफ्रेंड से अपने भविष्य को लेकर बात करना दोनों के लिए मजेदार टॉपिक हो सकता है।
03 : रोजाना की परेशानियां- गर्लफ्रेंड से बात करते समय कुछ न समझ आए, तो आप उनसे अपनी या उनकी दिनचर्या या रोजाना पेश आने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से उसे आप भी अपने परिवार का हिस्सा लगने लगेंगे और वो अपने दिल की बात खुलकर आपसे कह पाएंगी।
04 : वीकेंड कर सकते हैं प्लान- अगर फोन पर बातें करते-करतें आपको समझ नहीं आ रहा है कि अब आप उनसे क्या कहें तो उनके वीकेंड प्लान के बारे में पूछ सकते हैं, उनके साथ एक शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
05 : गर्लफ्रेंड की तारीफ- गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए तारीफ करना एक बढ़िया टॉपिक है। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि आपकी कोई भी बात आपके साथी को बनावटी न लगे वरना आपका रिश्ता टूट भी सकता है।
06 : पसंदीदा खाने के बारे में बात करें- आपकी गर्लफ्रेंड आपके फेवरेट फूड के बारे में जरूर जानना चाहेंगी। ऐसे में फोन पर बात करते समय आप गर्लफ्रेंड को अपने पसंदीदा खाने के बारे में बता सकते हैं।
07 : सीक्रेट करें शेयर- गर्लफ्रेंड से बात करने का एक टॉपिक सीक्रेट शेयर करना भी है।सबके पास कोई न कोई सीक्रेट होता है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड से शेयर करना, उन्हें अपने करीब लाने का अच्छा तरीका है।
अगर हमारा ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो कॉमेंट बॉक्स में बता सकते हैं 😍 धन्यवाद आपका अकरम अली 💯🤗🙏
Comments
Post a Comment